जिन्न (Jinn) Ifrit, Marid, Shaitan

Read Time: 2 minutes

जिन्न (Jinn) Ifrit, Marid, Shaitan Horror Story: जिन्न (Jinn) इस्लामिक मान्यताओं में अदृश्य शक्तिशाली प्राणी माने जाते हैं, जो इंसानों के साथ रहते हैं लेकिन दिखते नहीं। ये अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के हो सकते हैं। कुछ जिन्न मददगार होते हैं, जबकि कुछ नुकसान पहुँचाने वाले होते हैं।

जिन्न यह नाम इस्लामिक मजहब में काफी प्रचलित है। इस्लाम में भूतों को “जिन्न” के नाम से जाना जाता है। इस्लाम मजहब में ऐसा माना जाता है कि जिन्न दो तरह के होते हैं।

पहली श्रेणी में वे जिन्न आते हैं, जो दूसरों की मदद करते हैं। ऐसे जिन्न लोगों को धन और शक्ति प्रदान करते हैं। कई बार यह सुनने को भी मिलता है कि किसी व्यक्ति के साथ एक जिन्न रहता था, जिसने उसे मालामाल कर दिया।

दूसरी श्रेणी में वे जिन्न होते हैं, जो केवल दूसरों को नुकसान पहुँचाते हैं। ऐसे जिन्न को “बुरा जिन्न” कहा जाता है।

जिन्न भी कई प्रकार के होते हैं, जिनमें से तीन मुख्य हैं:

1. मरीद जिन्न (Marid Jinn)

यह जिन्न सबसे शक्तिशाली होता है। यह स्वयं को इंसानों से ऊपर मानते हैं। इनमें कई जादुई क्षमताएँ होती हैं, जिनके कारण यदि यह किसी के वश में आ जाएँ, तो उसकी इच्छाएँ पूरी कर सकते हैं। ये जिन्न दूसरी दुनिया में रहते हैं और कभी-कभी हमारी पृथ्वी पर आते रहते हैं। यह दिखने में बहुत भयानक और आकार में विशाल होते हैं।

2. शैतान (Shaitan)

जी हाँ, यह भी एक प्रकार का जिन्न ही है। इनके पास ऐसी शक्तियाँ होती हैं, जिनसे यह इंसान के दिमाग को नियंत्रित कर उनसे गलत काम करवा सकते हैं। आपने यह बात तो सुनी ही होगी कि “हर इंसान में एक शैतान होता है।”

3. इफरित जिन्न (Ifrit Jinn)

इफरित भी एक अत्यधिक शक्तिशाली जिन्न होता है। यह हमारी पृथ्वी पर ही रहता है और यह अपनी प्रजाति एवं इंसानों दोनों के साथ संबंध बना सकता है।

यह अपनी जाति को बढ़ाते हैं, और यह भी माना जाता है कि ये इंसानों का खून पीते हैं। इन्हें मारना बहुत कठिन होता है, लेकिन ब्लैक मैजिक (काले जादू) की मदद से इन्हें समाप्त किया जा सकता है। लोगों का मानना है कि जब ये छोटे होते हैं, तभी इन्हें आसानी से मारा जा सकता है।

यह जिन्न हमारे साथ ही रहते हैं, परंतु हम इन्हें पहचान नहीं पाते क्योंकि ये इंसानी रूप में मौजूद होते हैं।

So I hope Guys आपको यह Horror Story अच्छी लगी होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद।


दोस्तों, मैं आशा करता हूँ कि आपको “जिन्न (Jinn) Ifrit, Marid, Shaitan Horror Story In Hindi” शीर्षक वाली यह Real Horror Story पसंद आई होगी। ऐसी और भी Real Ghost Stories In Hindi में सुनने के लिये, हमारे ब्लॉग www.HorrorStoryHindi.com पर बने रहे। यदि आप YouTube पर Ghost Stories सुनना पसंद करते है तो मेरे YouTube ChannelCreepy Content” को सब्सक्राइब कर ले।

धन्यवाद!

Leave a Comment